नौकरी और परीक्षाछुट्टियाँENहिन्दीखोजें
मंगलवार, 10 नवंबर 2026बिहार संस्करण
Citizen Square, front page

उत्तरी चीन के ताइयुआन में ऊंची इमारत में आग, 14 लोगों की मौत

चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार 25 लोग अब भी अस्पताल में हैं, जिनमें नौ गंभीर रूप से घायल हैं। आग की वजह की जांच हो रही है।

राष्ट्रीय डेस्कप्रकाशित 9 नव॰ 2026, 13:27 IST

उत्तरी चीन के शानशी प्रांत की राजधानी ताइयुआन में एक ऊंची इमारत में लगी आग में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने 9 नवंबर को यह जानकारी दी।

आग 8 नवंबर को स्थानीय समय के अनुसार शाम 4.59 बजे (भारतीय समय दोपहर 2.29 बजे) शहर के बीचों-बीच एक इमारत में लगी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक स्थानीय यिंगज़े ज़िला सरकार ने इमारत का नाम हाओशेंग इंटरनेशनल अपार्टमेंट बताया।

दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे बाद आग बुझा दी। बचाव कार्य रात 8.30 बजे तक पूरा हुआ और 38 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। 8 नवंबर की देर रात तक पांच मौतों की पुष्टि हुई थी, जो अगले दिन बढ़कर 14 हो गईं।

सरकारी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि 9 नवंबर की दोपहर तक 25 लोग अस्पताल में थे, जिनमें से नौ गंभीर रूप से घायल हैं। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।

और ख़बरें: दुनिया

और →